HNN/ नाहन
हिमाचल प्रदेश में देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर व देवभूमि सवर्ण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन ठाकुर सहित अन्य सवर्ण नेताओं व कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। प्रदेश में सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर हाल ही में शिमला में हुए प्रदर्शन के बाद सवर्ण नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ता प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में क्रमिक अनशन पर बैठ गए है।
इसी कड़ी में जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में भी देवभूमि सवर्ण मोर्चा व देवभूमि क्षत्रिय संगठन के कार्यकर्ताओं ने आज से अपना क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है, जोकि आगामी 30 मार्च तक चलेगा। संगठन के मुताबिक यदि 30 मार्च के बाद भी सरकार ने मांगे पूरी नहीं की, तो आंदोलन को ओर तेज किया जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्वष्ट शब्दों में यह भी कहा कि यदि सरकार ने गिरफ्तार सवर्ण नेताओं की रिहाई के साथ-साथ अन्य मांगे पूरी नहीं की तो आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश के 68 विधायकों को वह अपने-अपने क्षेत्रों में घुमने नहीं देंगे। संगठन के रेणुका मंडल महामंत्री अंकुर ठाकुर ने कहा कि रूमित सिंह ठाकुर, मदन ठाकुर सहित गिरफ्तार किए गए अन्य सवर्ण नेताओं व कार्यकर्ताओं को जल्द से जल्द रिहा किया जाए।
इसी मांग को लेकर आज से क्रमिक अनशन शुरू किया गया है। साथ ही सवर्ण नेताओं पर बनाए गए मामलों को रद्द किया जाए। सरकार जल्द से जल्द उनकी मांगों पर संज्ञान लें, अन्यथा 30 मार्च के बाद आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group