HNN/शिमला
दुकान से सामान लेकर पैसे न चुकाने को लेकर हुए विवाद में ग्राहक ने दुकान में रखी ईंट उठाकर दुकानदार के सिर पर मारकर उसको घायल कर दिया। मामला जिला शिमला के नेरवा के तहत पेश आया है।
नेरवा पुलिस थाना में दर्ज रिपोर्ट में राजेश जिंटा पुत्र राई सिंह निवासी नेरवा 2 ने बताया कि जब वह अपनी दुकान पर बैठा था तो शालू उर्फ राहुल भिख्टा पुत्र मोहन लाल निवासी ग्राम कलारा, डाकघर और तहसील नेरवा जिला शिमला उसकी दुकान पर आया और उससे सिगरेट के 4 पैकेट और बीड़ी के 4/5 बंडल मांगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जब उसने शालू से पहले पैसे मांगे तो उसने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं और उससे बहस करने लगा और उसकी दुकान में पड़ी एक ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दी।पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





