दीपावली के बाद पांवटा के मेन बाजार में पसरा सन्नाटा

HNN/ तपेंद्र ठाकुर पांवटा

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में दीपावली की चहल-पहल के बाद रविवार को बाजार में सन्नाटा पसर गया। पांवटा साहिब में दीपावली से पहले दुकानों पर सैंकड़ों की संख्या में लोग सामान की खरीदारी के लिए पहुँच रहे थे। परन्तु दीपावली के बाद पांवटा साहिब के मेन बाजार से मानों रौनक ही गायब हो गई हो। दीपावली के 2 दिन बाद बाजार में भीड़ दिखना बंद हो गई है।

बाजार में दीपावली से पहले 2 पहिए और 4 पहिए वाले वाहन बहुत ज्यादा दिखाई देते थे। लोगों की भी उस समय काफी भीड़ रहती थी। आलम यह था कि भीड़ की वजह से लोगों को बाज़ारों और सड़कों पर चलने में भी काफी दिक्कत होती थी। अब दीपावली के 2 दिन बाद बाजार सुनसान पड़ा हुआ है। बाजार में ना लोगों की भीड़ दिख रही और ना ही 2 पहिए और 4 पहिए वाहन दौड़ते हुए दिखाई दें रहे है।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि दीपावली के दौरान बाजारों में लोगों की खूब भीड़ थी। परंतु अब एक बार फिर से लोगों की आवाजाही बेहद कम हो गई है। अब दुकानों में इक्का-दुक्का लोग पहुंच रहे हैं जिससे उन्हें कारोबार के प्रभावित होने का डर सता रहा है।


by

Tags: