दिवाली से पहले राज्य सरकार ने एचआरटीसी के हजारों कर्मचारियों को दी बड़ी राहत

ByPRIYANKA THAKUR

Nov 2, 2021

HNN / शिमला

दिवाली से पहले राज्य सरकार ने एचआरटीसी के हजारों कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। बता दें कि एचआरटीसी के कर्मचारियों को महीने की 1 तारीख को वेतन जारी कर दिया गया है। निगम के कर्मचारियों को वेतन के साथ इस माह 15 फ़ीसदी डीए भी जारी किया गया है। इससे पथ परिवहन निगम में कार्यरत 11000 कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।

गौरतलब हो कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों का जनवरी 2019 से डीए पेंडिंग चल रहा था। कर्मचारियों का जनवरी से 4 फ़ीसदी दिए जबकि 2020 अक्टूबर से 6 फ़ीसदी दिए पेंडिंग चल रहा था।

जानकारी के अनुसार निगम कर्मचारियों को इस माह वेतन के साथ डीए प्रदान किया गया है। वही त्यौहार के नजदीक आते ही राज्य सरकार की ओर से निर्धारित समय पर वेतन के साथ डीए जारी होने से कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।

The short URL is: