Loading...

दिवाली पर चंडीगढ़-दिल्ली के लिए विशेष बसें चलाएगा एचआरटीसी मंडी

By NEHA Published: 21 Oct 2024, 12:34 PM | Updated: 21 Oct 2024, 12:34 PM 1 min read

HNN/मंडी

हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी डिविजनल दिवाली के अवसर पर घर आने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 29 और 30 अक्तूबर को चंडीगढ़ और दिल्ली से विशेष बसें चलाएगा। चंडीगढ़ से 29 अक्तूबर को मंडी, सुंदरनगर और सरकाघाट डिपो की दो-दो बसें जबकि 30 अक्तूबर को तीनों डिपो की तीन-तीन स्पेशल बसें चलेंगी।

दिल्ली से 30 अक्तूबर को जिले के तीन डिपो की आठ स्पेशल बसें चलेंगी, जिनमें सरकाघाट डिपो की 5, धर्मपुर की 2 और जोगिंद्रनगर की एक बस रहेगी। बसों की लिस्ट एचआरटीसी मंडी ने दिल्ली और चंडीगढ़ भिजवा दी है। यदि सवारियों की बुकिंग ज्यादा होती है तो दोनों जगह बसों की संख्या को बढ़ाया भी जा सकता है। इसके अलावा रूटीन की बसें भी चलती रहेंगी।

एचआरटीसी मंडल मंडी के प्रबंधक विनोद ठाकुर ने कहा कि त्योहारी सीजन को देखते हुए दिवाली पर चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए विशेष बसें चलाई जाएंगी। विभाग ने त्योहारी सीजन को देख 29 और 30 अक्तूबर को कर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं। छुट्टी लेने के लिए तीन दिन पहले प्रभारी को बताना होगा।