HNN/शिमला
दिवाली के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) 29 और 30 अक्तूबर को 155 अतिरिक्त बसें संचालित करेगा। यह बसें दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी और शिमला से विभिन्न रूटों पर रवाना होंगी।
दिल्ली से शिमला, कुल्लू, हमीरपुर और धर्मशाला के लिए 6 अतिरिक्त वोल्वो भी चलाई जाएंगी। दिवाली के अगले दिन एक नवंबर को यात्रियों की सुविधा के लिए सभी रूटों पर बस सेवा बहाल कर दी जाएगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
दिवाली के चलते 31 अक्तूबर को बसें क्लब करके संचालित की जाएंगी और शाम 5 बजे के बाद एचआरटीसी बसों का संचालन नहीं होगा। हालांकि दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार, शिमला के लिए एक-एक रात्रि बस सेवा अनिवार्य तौर पर संचालित होगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





