Loading...

दिल्ली के 2 अस्पतालों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस

Ankita 12 May 2024 Edited 12 May 1 min read

दिल्ली के दो अलग-अलग अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी के ईमेल किए गए है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें बम स्क्वाड और दमकल विभाग के साथ अस्पताल पहुंची।

बता दें जिन अस्पतालों को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल किया गया है, उसमें बुराड़ी का सरकारी अस्पताल और मंगोलपुरी का संजय गांधी अस्पताल शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ईमेल मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

अस्पतालों द्वारा शिकायत मिलने के बाद मौके पर पुलिस के अलावा दमकल विभाग और तमाम सिविक एजेंसियां, बम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। अस्पताल में तलाशी अभियान जारी है।

हालांकि अभी तक अस्पताल के परिसर से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिली है। इससे पहले 1 मई बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के करीब 150 स्कूलों को बम की अफवाह वाला ईमेल भेजा गया था।