WEATHER.jpg

दस फीसदी कम बारिश के साथ हिमाचल से विदा हुआ मानसून

HNN/ शिमला

आखिरकार हिमाचल प्रदेश से मानसून रुखसत हो गया है। शुक्रवार को मानसून प्रदेश से विदा हुआ है। तो वहीं दूसरी तरफ आगामी दिनों के दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। बता दें कि इस बार मानसून अधिक समय के लिए रहा बावजूद इसके कम बारिश हुई।

इस बार मानसून सीजन के दौरान दस फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस वर्ष सामान्य से 14 दिन बाद मानसून की विदाई हुई। अब 15 नवंबर तक प्रदेश में पोस्ट मानसून सीजन रहेगा। इस वर्ष मानसून वर्ष 2008 के बाद 14 दिन पूर्व 13 जून को प्रदेश में प्रवेश कर गया और सामान्य तौर पर 25 सितंबर को वापस लौटने वाला मानसून 14 दिन देर से आठ अक्टूबर को वापस लौटा है।

मानसून के दौरान प्रदेश में 692 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि बीते वर्ष 2020 में 567.2, 2019 में 685.5 और 2018 में 927.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।


Posted

in

,

by

Tags: