HNN/नाहन
ऐतिहासिक गुरुद्वारा दशमेश अस्थान साहिब नाहन में आज दशमेश सेवा सोसायटी द्वारा स्थापित दशमेश रोटी बैंक के माध्यम से 58 जरूरतमंद परिवारों को महीनेभर का निशुल्क राशन बांटा गया। बता दें कि दशमेश रोटी बैंक लगातार समाजसेवा में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। नेत्रहीन सरबजीत सिंह की प्रेरणा से स्थापित दशमेश रोटी बैंक के माध्यम से सोसायटी निर्धन और जरूरतमंद परिवारों को राशन सेवा उपलब्ध करवा रही है और पिछले 6 साल से ये सेवा कार्य जारी है।
इन जरूरतमंद परिवारों में विधवा महिलाएं, दिव्यांग, कुष्ठ रोगी और गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोग शामिल हैं, जो प्रत्येक माह रोटी बैंक द्वारा दिए गए राशन का लाभ उठा रहे हैं।
दशमेश रोटी बैंक की सतिंदर कौर ने बताया कि रोटी बैंक प्रत्येक जरूरतमंद तक मदद पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
हम सभी को जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। आज जरूरतमंद परिवारों को आवश्यकतानुसार आटा, चावल, दाल, चीनी, नमक और रिफाइंड आदि उपलब्ध करवाया गया है. उन्होंने कहा कि यह सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





