HNN/ चंबा
जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले चंबा विजय हमलाल ने बताया है कि भारतीय खाद्य निगम के मुख्य भंडार केंद्र से राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के जिला चंबा में स्थापित थोक खाद्यान्न भंडारों तक विभिन्न वस्तुओं के परिवहन कार्य के लिए मोहर बंद निविदा आमंत्रित की गई है।
निविदाएं 29 मार्च 2022 तक दोपहर 1:30 बजे जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले चंबा के कार्यालय में जमा करवाई जा सकती है। निविदाएं 30 मार्च को 11 बजे निविदादाताओं या उनके प्रतिनिधियों के सामने उपायुक्त चंबा या उनके द्वारा अधिकृत प्रतिनिधि के सम्मुख उनके कार्यालय में खोली जाएंगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group