त्रिलोकपूर रेंज के अधीन भाबड घास की नीलामी इस दिन, इच्छुक बोलीदाता….

HNN / नाहन

 नाहन वन मण्डल के अधिनस्थ त्रिलोकपूर रेंज के अधीन जंगल में उगने वाली भाबड घास की नीलामी 18 अक्तूबर, 2021 को प्रातः 11 बजे वन मण्डलाधिकारी कार्यालय नाहन मे होगी। इच्छुक बोलीदाता मौके पर जाकर जंगलो का निरीक्षण कर सकते है।

नीलामी की सभी शर्ताे का ब्यौरा भी मौके पर पढ कर सुनाया जाएगा तथा इच्छुक बोलीदाता को पात्रता के लिए 5000 रूपये बोली से पहले मौके पर जमा करवाने होंगे।
    यह राशि नीलामी समाप्त होने पर बोली दाताओ को वापिस कर दी जाएगी व सफल बोली दाता से मौके पर पूरी कीमत एक मुश्त विक्रय कर सहित पूरी राशि के साथ वसूल की जायेगी। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस के समय वन मण्डलाधिकारी नाहन के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।


Posted

in

,

by

Tags: