त्रिलोकपुर में 3000 श्रद्धालुओं ने किए माता बालासुन्दरी के दर्शन

BySAPNA THAKUR

Oct 17, 2021

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के त्रिलोकपुर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बालासुन्दरी मन्दिर में शनिवार को लगभग 3000 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर एवं आयुक्त त्रिलोकपुर मन्दिर न्यास राम कुमार गौतम ने दी।

बताया कि दसवें दिन माता को लगभग 05 लाख 17 हजार 955 रूपये नकद राशि, सोना 7 ग्राम व 13962 ग्राम चांदी श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन द्वारा जारी कोरोना सम्बन्धी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए माता के दर्शन किए।

The short URL is: