लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

त्रिलोकपुर में ज़मीन से दस फुट नीचे मिला चबूतरा, खास तरह के पत्थर भी हुए बरामद

PRIYANKA THAKUR | 3 दिसंबर 2022 at 4:21 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

परिजनों ने शुरू किया मंदिर का निर्माण

HNN / नाहन

ज़िला सिरमौर के त्रिलोकपुर स्थित उत्तर भारत की प्रमुख शक्तिपी मां बाला सुंदरी के प्राचीन मंदिर के समीप ज़मीन में क़रीब दस फुट नीचे खुदाई के बाद एक चबूतरा मिला है। त्रिलोकपुर निवासी युद्धवीर सिंह ठाकुर की ज़मीन में एक गुरु जी के भविष्यवाणी के बाद जब खुदाई की गई तो क़रीब दस फिट नीचे ज़मीन के अंदर एक चबूतरा मिला है। परिवार के सदस्यों ने निजी भूमि में “ठाकुर द्वारा” मिलने का दावा किया है। त्रिलोकपुर निवासी युधवार सिंह ठाकुर ने बताया कि परिवार को “गुरु जी” ने बताया था कि निजी भूमि में ठाकुर द्वारा दबा हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

परिवार के मुखिया ठाकुर युद्धवीर सिंह ने जेसीबी के माध्यम से गुरु जी द्वारा बताए गए स्थान को खोदना शुरू किया तो वह उस समय अवाक रह गए, जब पाया कि वास्तव में “चबूतरा नुमा” जगह मौजूद है। परिवार के दावे की मानें तो इस जगह पर कुछ खास तरह के पत्थर भी बरामद हुए हैं। इन पत्थरों को खास तरीके से आकार दिया गया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मानो पत्थरों को देवी देवताओ की मूर्तियों में ढाला गया है।

भगवान श्री कृष्ण के मंदिर का निर्माण कार्य शुरू

शुभ मुहूर्त निकालकर परिवार ने इस स्थान पर भगवान श्री कृष्ण जी के मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। गौर हो कि परिवार द्वारा बड़े भूखंड पर पहले खुदाई की गई। इसके लिए जेसीबी की मदद ली गई थी। इसके बाद ही जगह को तलाशा गया। ठाकुर युद्धवीर सिंह ने कहा कि परिवार के सदस्यों ने मंदिर के निर्माण कार्य को विधिवत तरीके से शुरू कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि गुरुजी ने इस बात का भी जिक्र किया था कि उनके नाम को सार्वजनिक ना किया जाए।

परिवार के सदस्य अभिषेक ठाकुर ने कहा कि “ठाकुर द्वारा” होने की सूचना काफी पहले से थी, लेकिन करीब एक महीने पहले सटीक जगह का पता लगा था। इसके बाद से निरंतर खुदाई की जा रही थी। शुक्रवार को परिवार ने मंदिर का निर्माण शुरू करवा दिया है। उन्होंने कहा कि प्राचीन माता बाला सुंदरी मंदिर के ठीक पीछे ही निजी भूमि में मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]