Loading...

तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा जख्मी

By PARUL Published: 15 May 2024, 4:52 PM | Updated: 15 May 2024, 4:52 PM 1 min read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर में पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान शुभम कौंडल कलूर निवासी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुभम कौंडल अपने करीब दोस्त के साथ जिम के लिए जा रहा था। इसी दौरान भरमोटी के पास एक तेज रफ्तार कार ने दोनों युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं हादसे के बाद कार चालक मौके पर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस थाना नादौन के प्रभारी बाबू राम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।