HNN / ऊना
जिला ऊना के उपमंडल गगरेट में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े मासूम को चपेट में ले लिया, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान 10 वर्षीय कृष्णा के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कृष्णा सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान गगरेट की तरफ से एक सफेद रंग की कार आई, जिसने कृष्णा को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद बिना रुके कार दौलतपुर चौक की ओर चली गई। मौके पर मौजूद परिजन बेटे को लेकर सिविल अस्पताल गगरेट पहुंचे, जहां बच्चे का इलाज जारी है। उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group