तेज तूफान का कहर: घर का छज्जा गिरने से 3 वर्षीय बच्ची की मौत
HNN/ ऊना
हिमाचल प्रदेश में बीते कल आए तेज तूफान ने जमकर तबाही मचाई। वहीं जिला ऊना के चिंतपूर्णी के निकटवर्ती गांव मोईन में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, यहां तेज तूफान के चलते घर का छज्जा गिर गया और दीवार से निकली ईंट बच्ची के सिर पर लग गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत से गांव में मातम का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, 3 वर्षीय बच्ची आयशाना कुछ दिन पहले नानी के घर किसी आयोजन के लिए पहुंची थी। शुक्रवार को वह घर के आंगन में खेल रही थी।
इस दौरान घर का छज्जा गिर गया और बच्ची इसकी चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बच्ची की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।