तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में इस दिन होगा कॉमन एंट्रेंस टेस्ट….
आवेदन प्रक्रिया शुरू, पात्र विद्यार्थी इस दिन तक करें ऑनलाइन आवेदन….
HNN/ हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट-2024 (एचपीसीईटी) के लिए 18 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र के साथ एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश में चंबा, धर्मशाला, पालमपुर, नूरपुर, मंडी, कुल्लू, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, सोलन, शिमला, सिरमौर जिले में परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा एक परीक्षा केंद्र चंडीगढ़ में स्थापित किया जाएगा।
अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में परीक्षा स्थल का चयन कर सकते हैं। बता दें तकनीकी विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा 10 मई को होगी।
बीटैक, बीफार्मेसी और एमसीए की प्रवेश परीक्षा सुबह के सत्र में होगी जबकि एमबीए, एमबीए (पर्यटन) की परीक्षा सायं के सत्र में आयोजित की जाएगी।