लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ट्रैक्टर पलटने से 19 वर्षीय युवक की हुई मौत, एक गंभीर घायल

Ankita | 21 मार्च 2024 at 12:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे देखने को मिल रहे है। बता दें नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए गया एक ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में एक 19 वर्षीय युवक की जान चली गई है।

इसके अलावा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को एम्स बिलासपुर में उपचार दिया जा रहा है। मृतक की पहचान सूरज (19) पुत्र अवतार सिंह निवासी बगलैहड़ पंचायत के रूप में हुई है। बता दें सूरज सेना में भर्ती हो गया था और 23 अपैल को उसने नौकरी ज्वाइन करनी थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के मुताबिक, नालागढ़ क्षेत्र की जोघों से आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला के लिए नगर कीर्तन जा रहा था, जिसमें क्षेत्र की सभी पंचायतों के युवा भाग ले रहे थे। युवा ट्रैक्टरों पर सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान युवा ट्रैक्टर पर स्टंटबाजी कर रहे थे।

जब नगर कीर्तन बेरछा पंचायत में पहुंचा तो वहां ट्रैक्टर पलट गया, जिस पर कई लोग सवार थे। इस दौरान 2 युवक ट्रैकर के नीचे आ गए। लोगों ने किसी तरह ट्रैक्टर हटाकर दोनों युवकों को निकाला।

इसके बाद उन्हें एम्स बिलासपुर ले जाया गया लेकिन सूरज ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि गुल्लरवाला पंचायत निवासी दूसरे युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]