जोहड़ों क्षेत्र के ग्रामीणों ने विधायक अजय सोलंकी का जताया आभार
HNN/ नाहन
जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के जोहड़ों गांव में उस समय बिजली का संकट खड़ा हो गया, जब रविवार की रात करीब साढ़े 12ः00 अचानक ही गांव का ट्रांसफार्मर जल गया। बिजली के बिना गर्मी और उमस से बेहाल हुए लोगों ने इसकी जानकारी बिजली बोर्ड को दी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बोर्ड के कर्मियों ने नए ट्रांसफार्मर को लेकर एक दो दिन का समय लगने की बात कही। इस बीच लोगों ने इसकी जानकारी नाहन के विधायक अजय सोलंकी को भी दी। विधायक अजय सोलंकी ने बोर्ड के उच्चाधिकारियों को सोमवार सुबह ही दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश जारी किए।
विधायक के आदेश मिलते ही बोर्ड के अधिकारी हरकत में आ गए और नए ट्रांसफार्मर का इंतजाम मात्र 10 घंटे के भीतर ही कर दिया। उधर, ग्रामीण सोमनाथ, सुखबीर, ऋषिपाल, जगदीश और सुभाष चंद आदि लोगों ने इस कार्य के लिए विधायक अजय सोलंकी का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली बोर्ड के कर्मी ट्रांसफार्मर लगा रहे हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





