टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर लौटे वरुण कुमार ने कहा-हिमाचल में ही होता तो शायद…

HNN / चंबा

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के छोटे से गांव के रहने वाले वरुण कुमार अभी हाल ही में टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीत कर लौटे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह हिमाचल में ही होते तो शायद कभी भारतीय हॉकी टीम से नहीं खेल पाते। हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है।

यहां खेलो और खिलाड़ियों की प्रतिभा को निहारने के लिए विशेष कदम उठाने की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। वरुण का कहना है कि बाहरी देशों की अपेक्षा खेल क्षेत्र में हिमाचल बहुत पीछे है।

सरकार को खेल स्टेडियमों के साथ खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए प्रभावशाली प्रयास करने चाहिए। सरकार को चाहिए कि खेल स्टेडियम बनाकर शिक्षित, कुशल और अनुभवी कोचों की तैनाती की जाए। उन्होंने कहा कि जिला चंबा में भी खेल अकादमी और कोचों का अभाव ही प्रतिभा की राह में सबसे बड़ा रोड़ा है। 


Posted

in

,

by

Tags: