HNN/ ऊना
ऊना स्थित घालूवाल के नजदीक टिप्पर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया जिसके चलते पत्नी की मौत हो गई जबकि महिला का पति बुरी तरह से जख्मी हुआ है जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। वही पुलिस ने अज्ञात टिप्पर चालक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 279, 337 और 201 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी अनुसार, बख्शीश सिंह अपनी पत्नी रज्जू देवी निवासी गांव लमलैहड़ी के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान घालूवाल के पास तेज रफ्तार टिप्पर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टिप्पर की टक्कर से बाइक सवार दोनों पति-पत्नी नीचे सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए रीजनल अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने रज्जू देवी को मृत घोषित कर दिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि टिप्पर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि टिप्पर चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही मृतक महिला के शव को कब्जे में ले लिया गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





