लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जो बिकाऊ होगा, वो जनता का कभी भी नहीं होगा- राजीव राणा

Ankita | 15 मई 2024 at 8:41 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी और लोकसभा प्रत्याशी के लिए डोर टू डोर किया प्रचार

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर की सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सकान्दर के सकान्दर बूथ में कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रणजीत राणा के पक्ष व लोकसभा प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में नुक्कड सभा व डोर टू डोर प्रचार के माध्यम से वोट की अपील की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

राजीव राणा ने बताया कि यहां की आम जनता ने इन प्रदेश विरोधी ताकतों को उखाड़ फेंकने का पूरा मन मना लिया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सुजानपुर की भोली भाली जनता की भावनाओं को ताक पर रख कर सरकार गिराने का सौदा किया गया, उसे ये जनता कभी माफ़ करने वाली नहीं।

उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश को बचाने में लगे थे, तो दूसरी ओर ये महत्वकांक्षी विधायक सरकार को गिराने में लगे थे, इन्हें आम जनता का जरा ख्याल नहीं आया, इसलिए जो बिकाऊ होगा.. वो जनता का कभी भी नहीं होगा।

सुजानपुर की जनता धोखेबाजों को माफ नहीं करेगी।राजीव राणा ने कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी और लोकसभा प्रत्याशी दोनों के लिये घर-घर जाकर व नुक्कड सभा द्वारा वोट मांगे और विश्वास दिलाया कि इस बार धनबल बनाम जनबल की जीत होगी।

राजीव राणा के साथ बूथ अध्यक्ष संजीव ठाकुर, संजय ठाकुर, शशि कुमार, अनिल, गोल्डी, विनय ठाकुर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]