लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए 5 नए उत्पाद विकसित

NEHA | 29 सितंबर 2024 at 11:17 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान पंथाघाटी ने पर्यावरण और किसानों के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान ने पांच नए जैविक कीटनाशक, कवननाशक और जैविक खाद विकसित किए हैं। ये उत्पाद प्राकृतिक संसाधनों से बनाए गए हैं और पर्यावरण के लिए अनुकूल हैं। इनमें हिम बायोकिल, हिम अल्बी वॉश, हिम त्रिचो कवच, हिम ग्रोथ बूस्टर और हिम मृदा संजीवनी शामिल हैं।

इन जैविक उत्पादों का मुख्य उद्देश्य कृषि को समृद्ध बनाना और पर्यावरण को सुरक्षित रखना है। ये उत्पाद मिट्टी और जल स्रोतों में प्रदूषण को कम करेंगे और मानव स्वास्थ्य को भी सुरक्षित रखेंगे। संस्थान के वैज्ञानिकों का मानना है कि ये उत्पाद प्रदेश के पर्यावरण के लिए लाभकारी हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

संस्थान के बनाए जैविक उत्पाद किसानों को रासायनिक खाद और कीटनाशकों के बजाय एक सुरक्षित विकल्प प्रदान करेंगे। इन उत्पादों की मांग बढ़ने पर बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू किया जाएगा। संस्थान की यह उपलब्धि जैविक कृषि को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें