लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जेएनवी नाहन में आपदा प्रबंधन विषय पर आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

PARUL | 19 मार्च 2024 at 3:08 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/नाहन

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) द्वारा जैसा की योजनाओं को तैयार करने, क्षमता विकसित करने, दिशा निर्देशों में जोखिम में कमी को शामिल करने के लिए हित-धारकों हेतु सुरक्षित सीखने के माहौल का निर्माण सुनिश्चित करने की दृष्टि से स्कूल सुरक्षा नीति-2016 पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन दिशा निर्देश तैयार किए हैं।

इसी के संदर्भ में आज पी.एम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, नाहन में आपदा प्रबंधन, खोज एवं बचाव, अग्निशमन सुरक्षा, तथा सुरक्षित स्कूल आपदा प्रबंधन योजना के निर्माण हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पी.एम श्री स्कूल जे. एन. वी., नाहन के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 19 मार्च 2024 को विद्यालय में प्रथम सत्र में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-जिलाधीश कार्यालय, नाहन से राजन कुमार शर्मा, आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ-सह-जिला प्रशिक्षण समन्वयक ने स्कूल सुरक्षा नीति 2016, प्राथमिक आपदा प्रबंधन, आपदा प्रबंधन चक्र तथा विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं के बारे में बच्चों के साथ जानकारी व अनुभव साझा किए।

इसके साथ ही उन्होंने भूस्खलन, जंगल की आग तथा भूकंप आदि स्थानीय आपदाओं के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी व कहा कि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदा घटित होने पर निम्नलिखित आपातकालीन दूरभाष नंबरो पर तुरंत सूचित करें: 1077, 1100, 100, 102, 108, 112, 1098, 1070.

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दूसरे सत्र में आदेशक, चतुर्थ वाहिनी गृह रक्षक बल, नाहन से प्रशिक्षित गृह रक्षक, बलिंदर सिंह व राकेश कुमार के प्रतिनिधित्व में उनकी टीम द्वारा बच्चों को विस्तृत रूप से विभिन्न प्रकार की आपदा संबंधी तकनीक, प्राथमिक उपचार, खोज एवं बचाव तथा घायलों को सुरक्षित तरीके से उठाने संबंधी विशेष तकनीकी ज्ञान को विस्तृत रूप से बच्चों एवं अन्य स्टाफ के साथ सांझा किया।

इस कार्यक्रम के अंतिम सत्र में आदर्श अग्निशमन केंद्र, नाहन से फायरमैन राम दयाल शर्मा के नेतृत्व में टीम द्वारा बच्चों को विभिन्न प्रकार की आग उनके लगने के कारण तथा उनसे होने वाले जान एवं माल के नुकसान के बारे में भी विस्तृत व्याख्यान दिया गया। इसके अतिरिक्त टीम द्वारा विभिन्न प्रकार के अग्निशामक यंत्रों जैसे ए, बी, सी, डी तथा घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने संबंधी सुरक्षात्मक उपायों को भी विस्तृत रूप से साझा किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की उप-प्रधानाचार्य, निधि कुमारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं से लगभग 412 विद्यार्थियों ने इन संपूर्ण सत्रों का भरपूर लाभ उठाया। इस कार्यक्रम के संयोजक एवं विद्यालय के आपदा-प्रभारी (शिक्षक) मदन लाल मेहरा ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम प्रतिवर्ष विद्यालय में करवाए जाएंगे तथा इसके अतिरिक्त प्रत्येक 3 महीने के अंतर पर विद्यालय में भूस्खलन एवं आगजनी के ऊपर आधारित मॉक अभ्यास भी भविष्य में करवाया जाना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि नए सत्र के लिए विद्यालय के स्कूल आपदा प्रबंधन योजना को भी तैयार करने का कार्य आरंभ किया जाएगा, ताकि विद्यालय विभिन्न प्रकार की आपदाओं से सुरक्षित एवं तैयार रह सके। यह सभी गतिविधियां स्कूल सुरक्षा नीति -2016 के अंतर्गत अनिवार्य है। इस कार्यक्रम में पी.एम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, नाहन के शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ, गृह रक्षक, अग्निशमन टीम तथा अन्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]