लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिले में लगातार बढ़ते जा रहे डेंगू के मामले, 1,202 पहुंचा आंकड़ा

SAPNA THAKUR | 9 सितंबर 2022 at 2:51 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में डेंगू के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। डेंगू के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है जिसके चलते आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आलम यह है कि जिला के कई क्षेत्रों में हर रोज डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं जिससे हड़कंप मचा हुआ है।

वीरवार को भी जिला के परवाणू बीबीएन और कुनिहार में 36 लोग डेंगू से पीड़ित पाए गए। सबसे ज्यादा परवाणू से 22, बीबीएन से 12 जबकि कुनिहार से दो नए मरीज डेंगू के सामने आए। इन मामलों के साथ ही डेंगू से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा 1,202 तक पहुंच गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने भी डेंगू के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। कहा कि, घर में या घर के आस-पास पानी जमा नही होने दे या फिर उसे एक हफ्ते मे बदल दे ताकि उसपर मच्छर पैदा ना हो।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]