HNN/ सोलन
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में बेशक लंपी रोग का कहर कुछ हद तक कम हुआ है परंतु यह अभी पूरी तरह से थमा नहीं है। जिला में अभी भी रोजाना लंपी रोग के केस सामने आ रहे हैं। जिला में अभी 12 से 25 के बीच लंपी के मामले रोजाना मिल रहे हैं जबकि पहले यहां रोजाना हजारों की संख्या में पशु संक्रमित पाए जाते थे। वहीं स्वास्थ्य विभाग लंपी रोग से निपटने के लिए लगातार प्रयासरत है।
बता दें कि जिला में अब तक 1625 पशु इस रोग की चपेट में आने से अपनी जान गवां चुके हैं तथा अभी भी 400 पशु इस वायरस से पीड़ित हैं। उधर, लंपी वायरस को खत्म करने के लिए पशुपालन विभाग अब बॉर्डर एरिया में सभी पशुओं की कारपेट वैक्सीन करेगा। इस एरिया के सभी गौवंशों और भैसों को वैक्सीन लगाई जाएगी। सोलन जिले में पंजाब-हरियाणा से लगते एरिया में करीब एक लाख पशुओं को वैक्सीन लगाने का टारगेट है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





