लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला सिरमौर जल शक्ति विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ चुनाव संपन्न

SAPNA THAKUR | 10 अक्तूबर 2021 at 2:23 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

नवनियुक्त प्रधान ने डाइंग कैडर को सरकार से जल्द समाप्त करने की करी मांग

HNN/ नाहन

प्रदेश में दूसरे बड़े मजबूत अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जल शक्ति विभाग के 3 वर्षीय चुनाव शुरू हो चुके हैं। प्रदेश के 4 जिलों में संपन्न हुए चुनाव के बाद रविवार 10 अक्टूबर को जिला सिरमौर इकाई का गठन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष एसडी चौहान की अध्यक्षता में पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी के चुनाव करवाए गए। शांतिपूर्वक संपन्न हुए जिला सिरमौर जल शक्ति विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव में रविंद्र ठाकुर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जबकि कुणाल शर्मा को महासचिव, अनिल शर्मा को कोषाध्यक्ष, फूलचंद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा राजकुमार को मुख्य सलाहकार बनाया गया। आईपीएच रेस्ट हाउस में संपन्न हुए इस चुनाव में जसवंत ठाकुर व अख्तर अली को मीडिया सचिव चुना गया। राजेंद्र चौहान तथा संजय चौहान को उपाध्यक्ष चुनते हुए नरेश पोजटा तथा तनुज शर्मा को सर्वसम्मति से संगठन सचिव चुना गया।

इस बाबत जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष लीला दास चौहान ने बताया कि प्रदेश के 5 जिलों में शांतिपूर्वक चुनाव प्रक्रिया संपन्न की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पूरे 12 जिलों के चुनाव भी संपन्न करा लिए जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि जल शक्ति विभाग का हर कर्मचारी राजपत्रित कर्मचारी महासंघ के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ कथित स्वयंभू नेता महासंघ में दरार डालने की कोशिश कर रहे थे मगर उनके मंसूबे धरे के धरे रह गए।

उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जयराम सरकार तथा आईपीएच मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह का आभार व्यक्त करता है कि उनके द्वारा संघ की तमाम समस्याओं को प्रमुखता से निष्पादित किया जाता है। उन्होंने सरकार से मांग भी करी है कि विभाग में निजी करण और ठेकेदारी प्रथा पर विराम लगाया जाए। आईडी ठाकुर ने सरकार के द्वारा करीब 15,000 विभाग की पोस्ट को डाइंग कैडर में डाले जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि डाइंग कैडर को समाप्त किया जाए और आउट सोर्स प्रथा को बंद कर डेली वेज पर भर्ती की जाए। बड़ी बात तो यह है कि चुनाव प्रक्रिया के बाद हुई बैठक में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को भी पुरजोर तरीके से सरकार के समक्ष रखने की रणनीति बनाई गई। संघ ने विभाग में खाली पड़े पदों को जल्द से जल्द भरने की भी सरकार से मांग करी है।

वही, नवनियुक्त जिला प्रधान रविंद्र ठाकुर ने प्रदेश अध्यक्ष व जिला के समस्त कर्मचारियों का उन्हें प्रधान चुने जाने पर आभार व्यक्त किया। रविंद्र ठाकुर ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि वे कर्मचारियों के हितों को लेकर के हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि मंडल व जिला स्तर पर जो भी समस्याएं होंगी उन्हें मिल जुलकर निपटाया जाएगा। बावजूद इसके यदि कर्मचारियों के हितों पर कोई बड़ी आंच आ जाती है तो प्रदेश संगठन के साथ मिलकर कर्मचारियों के हितों को सुरक्षित किया जाएगा।

रविंद्र ठाकुर ने लीला दास चौहान के प्रति पूर्ण आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें एक मजबूत नेतृत्व मिला है। नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि जल्द ही मंडल स्तर पर कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा। साथ ही जिला कार्यकारिणी का भी विस्तार किया जाएगा। इस मौके पर विभाग के सभी कर्मचारी व पदाधिकारी मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें