Loading...

जिला सिरमौर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकला के मैदान में हुई

By PARUL Published: 13 Sep 2024, 11:15 AM | Updated: 13 Sep 2024, 11:15 AM 1 min read

HNN/नाहन

अंडर-19 खेलकूद में वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नहर स्वार ने अपने नाम कर लिया है। अंतिम मुकाबले में नहर स्वार ने बेहद ही रोचक मुकाबले में रामाधौण स्कूल को पराजित किया. नहर स्वार ने 2-1 से ये खिताब जीता।


इस उपलब्धि पर नहर स्वार स्कूल के एसएमसी अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इसका श्रेय शारीरिक शिक्षक राजेंद्र कुमार सहित स्कूल स्टाफ को जाता है। उन्होंने बताया कि नहर स्वार स्कूल ने पहले मैच में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में ददाहू को हराया।

जबकि, दूसरे मुकाबले में मोगीनंद, तीसरे मुकाबले में बर्मापापड़ी को पराजित किया।
इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में नहर स्वार ने अरिहंत को हराया। अंतिम मुकाबले में सीनियर सेकंडरी स्कूल रामाधौण स्कूल को हराकर इस स्कूल ने ट्रॉफी अपने नाम की।