HNN/चंबा
जिला चंबा के ऐतिहासिक चौगान नंबर एक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग चंबा की ओर से प्री योग शिविर लगाए जाएंगे। यह प्री योग शिविर 21 मई से 20 जून तक पूर्णतया निशुल्क होंगे। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. किरण शर्मा ने दी है।
उन्होंने बताया कि शिविर आयोजन सुबह 6:00 से 7:00 के दौरान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयुष विभाग चंबा की ओर से आयोजित किए जा रहे प्री योग शिविरों में किसी भी आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति निशुल्क भाग ले सकता है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
डॉ. किरण शर्मा ने बताया कि 21 जून को जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन भी इसी स्थल पर आयुष विभाग की ओर से किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से इन योग शिविरों का ज्यादा से ज्यादा लाभ हासिल करने की अपील की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





