लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला में यहाँ स्थापित होगा भूस्खलन पूर्व चेतावनी यंत्र

PRIYANKA THAKUR | 7 जुलाई 2022 at 2:06 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / धर्मशाला

धर्मशाला के कोतवाली बाजार के नजदीक टावर चार के पास भूस्खलन तथा भूकंप की पूर्व चेतावनी यंत्र स्थापित किया जाएगा इसके लिए आईआईटी मंडी की टीम ने उपरोक्त स्थल का निरीक्षण भी किया है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त कांगड़ा डा निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा जिला भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील जोन में आता है. इसके साथ ही भूस्खलन के कारण भी हर वर्षों लाखों का नुक्सान झेलना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि भूस्खलन तथा भूकंप की पूर्व चेतावनी प्रणाली विकसित होने से नुक्सान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कमांद जिला मंडी के वैज्ञानिकों के साथ एक एमओयू साइन किया गया है। कांगड़ा जिला के दस विभिन्न जगहों पर आधुनिक तकनीक से लैस पूर्व चेतावनी प्रणाली विकसित करने पर भी सहमति बनी है इसके साथ ही विभिन्न जगहों में चेतावनी के लिए हूटर तथा ब्लींकर्स भी स्थापित करने के लिए एमओयू साइन किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि पूर्व चेतावनी के टेक्स्ट मैसेज की व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है ताकि समय रहते लोगों तक सूचना पहुंच सके। उन्होंने कहा कि आईआईटी मंडी के वैज्ञानिक इस प्रोजेक्ट के तहत भूस्खलन एवं प्राकृतिक आपदाओं के डाटा का अनुसंधान के लिए भी उपयोग कर सकते हैं ताकि प्राकृतिक आपदाओं से आम जनमानस के बचाव के लिए भविष्य में बेहतर कार्य किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट की फंडिंग आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से की जा रही है इस के लिए समय भी निर्धारित किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]