Loading...

जिला में उपभोक्ता इस दिन तक जमा करवाएं बिजली का बिल…

By PARUL Published: 19 Mar 2024, 12:23 PM | Updated: 19 Mar 2024, 12:23 PM 1 min read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में पिछले माह की बिजली के बिल जमा न कराने वाले उपभोक्ता 27 मार्च तक बिल जमा करवा सकते हैं। सहायक अभियंता इं. दिनेश कौंडल द्वारा इस बाबत जानकारी दी गई है।

उन्होंने कहा कि विद्युत उपमंडल नम्होल के तहत आने वाले घरेलू, व्यावसायिक, एनडीएनसी अर्ध सरकारी, बोर्ड, निगम और उद्योग श्रेणी के उपभोक्ताओं ने पिछले माह बिजली के बिल जमा नहीं कराए हैं। जिसके चलते उपभोक्ताओं को 27 मार्च तक बिल जमा कराने का समय दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इसके बाद विभाग उपभोक्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने जा रहा है। इसके बाद बिना किसी अग्रिम सूचना के उपभोक्ताओं की विद्युत सप्लाई अस्थायी तौर पर काट दी जाएगी। सहायक अभियंता इं. दिनेश कौंडल ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।