HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों के राशन कार्ड बनाए जाऐगें। यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल द्वारा दी गई है।
उन्होंने बताया कि ऐसे श्रमिक जिनका देश में कहीं पर भी राशन कार्ड नहीं है तथा ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत हैं वे अपना राशन कार्ड बनाने के लिए पंचायत क्षेत्र में संबंधित पंचायत सचिव/सहायक तथा शहरी क्षेत्र में संबंधित निरीक्षक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जिला ऊना के कार्यालयों में किसी भी कार्य दिवस में जाकर अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए सपंर्क कर सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने बताया कि राशन कार्ड बनवाने के लिए ई-श्रम पंजीकरण प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, ऊना के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01975-226016 पर संपर्क कर सकते हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group