लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला में इस दिन आयोजित होगी एथलेटिक्स प्रतियोगिता….

PARUL | 18 मई 2024 at 10:20 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 26 मई को सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में से ही कांगड़ा टीम का चयन भी किया जाएगा। जो राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में जून में कांगड़ा जिला का प्रतिनिधित्व करेंगी।

दुष्यंत कैस्था को जिला कांगड़ा एथलेटिक्स संघ का चीफ पैट्रन बनाया गया। जिलाध्यक्ष विक्रम चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का पंजीकरण की फीस 100 रुपये होगी। उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह करते हुए कहा कि वह अपना यूआईडी कोड बना लें, जो कि एएफआई की वेबसाइट में जाकर अपना कोड जनरेट कर सकते हैं। बिना यूआईडी कोड के कोई प्रतिभागी भाग नहीं ले सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियों अंडर-14, जिसमें 60 मीटर रेस, 600 मीटर रेस, लॉन्ग जंप और शॉटपुट, अंडर-16 की 100, 300, 800 मीटर दौड़ और दो किलोमीटर दौड़, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, अंडर-18 में 100, 200, 400, 800, 1500, 3000 मीटर दौड़ के अलावा लंबी कूद और शॉटपुट, अंडर-20 में 100, 200, 400, 800, 1500, 3000 मीटर दौड़ होगी।

जबकि पुरुष और महिला वर्ग में 100, 200, 400, 800, 1500, 3000 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप और शॉटपुट प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]