जिला में इतने दिसम्बर को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत …

BySAPNA THAKUR

Nov 21, 2021

HNN/ सोलन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन द्वारा सोलन जिला के सभी न्यायालयों में 11 दिसम्बर, 2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी कपिल शर्मा ने दी।

कपिल शर्मा ने कहा कि लोक अदालत में विवाह सम्बन्धित पारिवारिक विवाद, भूमि अधिग्रहण सम्बन्धी मामले, श्रम सम्बन्धी विवाद, पेंशन मामले, कर्मचारी क्षतिपूर्ति के मामले, बैंक वसूली के मामले, विद्युत तथा दूरभाष बिल के मामले, आवास वित्त से सम्बन्धित मामले, उपभोक्ता शिकायत के मामले तथा मकान कर आवास विवाद वाले मामले लाए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि लोक अदालत के बहुत सारे लाभ हैं तथा इससे समय व धन की बचत होती है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत पर वकील पर खर्च नहीं होता, न्यायालय शुल्क नहीं लगता तथा पुराने मुकदमें का न्यायालय शुल्क वापिस हो जाता है। इसमें किसी पक्ष को सजा नहीं होती। मामले को बातचीत द्वारा सफाई से हल कर लिया जाता है।

कपिल शर्मा ने कहा कि लोक अदालत में मुआवज़ा और हर्जाना तुरन्त मिल जाता है। मामले का निपटारा तुरन्त हो जाता है। सभी को आसानी से न्याय मिल जाता है। लोक अदालत का फैसला अन्तिम होता है। लोक अदालत के विरूद्ध कहीं अपील नहीं होती है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01792-220713 पर सम्पर्क किया जा सकता है।


Notice: Undefined index: results in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-content/themes/newsup/functions.php on line 282
The short URL is: