लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जयराम ठाकुर बोले- झूठ बोल नाकामी का ठीकरा हमारे सिर फोड़ना चाहते हैं मंत्री

PARUL | 12 सितंबर 2024 at 9:39 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी नाकामी छिपाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री सरासर झूठ बोलकर अपनी नाकामी का ठीकरा हमारे सिर फोड़ना चाहते हैं। कांग्रेस आलाकमान की नाराजगी से वह डर गए हैं और अपना बयान बदल रहे हैं।

विधानसभा में दिए गए बयान के बाद उन पर आलाकमान का भारी दबाव है। उन्हें मंत्री पद से हटाने के लिए मुख्यमंत्री को स्पष्ट निर्देश आलाकमान की ओर से दिए गए हैं। सुक्खू सरकार उन्हीं से ही उनके बयान आधारहीन बयान दिलवाकर का डैमेज कंट्रोल करवाना चाहती है। उनसे अनर्गल आरोप लगवाए जा रहे हैं, इसलिए मंत्री भाजपा के सिर पर ठीकरा फोड़ रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अपनी नाकामी छिपाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है। मुख्यमंत्री, सरकार के मंत्री और कांग्रेस पार्टी सभी संजौली मस्जिद प्रकरण में पूरी तरह से बेनकाब हो गए हैं। बीते कल प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सरकार की ओर से लाठीचार्ज करवाने के खिलाफ प्रदेश के लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। सरकार और मुख्यमंत्री का रवैया पिछले दिन के मामले में बेहद निराशाजनक रहा। सरकार जनभावनाओं को समझने और उसका सम्मान करने में पूरी तरह नाकाम रही। अवैध निर्माण पर त्वरित कार्रवाई करना तो दूर सरकार अभी भी जनभावनाओं को ठेस पहुंचा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]