हमीरपुर
सेना ने सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम सलामी, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी विदाई
तिरंगा यात्रा के साथ अंतिम विदाई का भावुक दृश्य
जम्मू के अखनूर सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए हमीरपुर जिले के कोहलवीं गांव निवासी सूबेदार कुलदीप चंद की पार्थिव देह रविवार सुबह उनके पैतृक गांव पहुंची। गांव की गलियों में तिरंगा यात्रा निकाली गई और लोगों ने फूलों की बारिश कर उन्हें अंतिम विदाई दी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
सूबेदार कुलदीप चंद की अंतिम यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ा। हर आंख नम थी। लोगों ने भारत माता के जयकारों के साथ वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। सेना के अधिकारियों ने सैन्य सम्मान के साथ उन्हें सलामी दी।
देश के लिए अमर बलिदान
सूबेदार कुलदीप चंद दो माह पहले ही छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे। वे अपने पीछे पत्नी, बेटा, बेटी और बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गए हैं। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दी श्रद्धांजलि
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि —
“देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले जेसीओ कुलदीप चंद का यह बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनका शौर्य और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी। पूरा देश इस दुख की घड़ी में शहीद के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।”
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जताया शोक
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शहीद कुलदीप चंद की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद का बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group