BJP leader Balbir Singh Chouhan visited Shili Mahal area under Janta Milan program

जनता मिलन कार्यक्रम के तहत भाजपा नेता बलबीर सिंह चौहान ने किया शिली महल क्षेत्र का दौरा

HNN / नाहन

सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान देते हुए बताया कि एससी-एसटी निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं श्री रेणुका जी के वरिष्ठ भाजपा नेता बलवीर सिंह चौहान ने पिछले दिनों दो दिवसीय शिली महल क्षेत्र का जनता मिलन कार्यक्रम के तहत दौरा किया।

इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत, रेणुका मंडल भाजपा सचिव गुमान सिंह शर्मा, एससी मोर्चा मंडल महामंत्री सुनील चौहान, ग्राम पंचायत सत्ताहन के पंचायत प्रधान जगत राम शर्मा, ग्राम केंद्र अध्यक्ष रोशन लाल शर्मा, ग्राम पंचायत सांगना के पंचायत प्रधान संतराम शर्मा, पूर्व पंचायत उपप्रधान गुमान सिंह शर्मा, बूथ अध्यक्ष सत्ताहन शुपा राम भारद्वाज, बूथ पालक गजवा दीप राम शर्मा के अतिरिक्त दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रावत ने बताया कि भाजपा नेता बलबीर सिंह चौहान व उनके साथ सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य आत्माराम शर्मा के अचानक निधन होने के उपरांत उनके घर जाकर उनके परिवार वालों के साथ दुख प्रकट किया। उसके बाद गांव सांगना, निचला गाता, बागड़ी गाता, धार मंडवाच ,गजवा, बन वाणी , सत्ताहन तथा कजवा आदि गांव में जाकर लोगों की जन समस्याएं सुनी और लोगों के साथ केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां भी सांझा की।

रावत ने बताया कि भाजपा नेता बलबीर सिंह चौहान ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों के साथ सांझा करें ताकि पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह भी आह्वान किया कि इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होना प्रस्तावित है, इसलिए आपको अपना बूथ सबसे मजबूत करना है ताकि रेणुका से भी इस बार भाजपा का विधायक बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री होंगे जो सरकार को विकास के दम पर रिपीट करेंगे।


Posted

in

,

by

Tags: