Loading...

जगातखाना व रंदल चौक में 2 लोगों से पकड़ी अवैध शराब, मामला दर्ज

By PARUL Published: 11 May 2024, 9:46 PM | Updated: 11 May 2024, 9:46 PM 1 min read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस थाना ब्रौ की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पहले मामले में पुलिस ने जगातखाना में गश्त के दौरान रविंद्र कुमार निवासी गांव जगातखाना डाकघर रामपुर तहसील निरमंड के कब्जे से 12 बोतलें मार्का ऊना नंबर 1 बरामद की है। जबकि दूसरे मामले ने पुलिस थाना ब्रौ की टीम ने रंदल चौक में गश्त के दौरान मोहन लाल निवासी गांव पनाशा डाकघर पोशना तहसील निरमंड के कब्जे से 24 बोतलें मार्का उना नंबर 1 बरामद की है।

इस संदर्भ में रविंद्र कुमार व मोहन लाल के विरुद्ध थाना ब्रौ में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।