Woman-sunbathing-on-the-ter.jpg

छत पर धूप सेंक रही महिला को लगे गोली के छर्रे, घायल

HNN/ कुल्लू

कुल्लू जिले के बंजार उपमंडल में एक महिला गोली से निकले छर्रे लगने से घायल हो गई है। महिला की शिनाख्त 45 वर्षीय अंजना नेगी पत्नी दीप नेगी गांव खाइण जिला कुल्लू के रूप में हुई है जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। महिला के कूल्हे, टांग व बाजू में छर्रे लगने से गहरे जख्म हुए है।

जानकारी अनुसार, अंजना नेगी अपने मायके में छत पर धूप सेंक रही थी कि तभी किसी ने गोली चला दी जिससे निकले छर्रे महिला को लग गए। जिसके बाद घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीँ, जाँच में सामने आया है कि जिस घर से फायरिंग हुई है वह घायल महिला का रिश्तेदार है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि फायरिंग एक्सीडेंटल है।


Posted

in

,

by

Tags: