HNN/शिमला
राजधानी शिमला के उपमंडल चौपाल और सराह के अंतर्गत 22 केवी लाइन में आवश्यक मरम्मत के चलते कल यानि 20 मार्च को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल चौपाल हिमांशु नैनवाल ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि उपमंडल चौपाल और सराह के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों खगना, चौपाल, देवत, शंठा, बोधना, मझोटली, सरांड, धबास, खादर के आस-पास के क्षेत्रों में कल 20 मार्च को सुबह दस से 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल चौपाल हिमांशु नैनवाल ने चौपाल के समस्त उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group






