चौधरी किरनेश जंग का नघेता में फूल मालाओं से जोरदार स्वागत

ByPRIYANKA THAKUR

Dec 5, 2021

युवाओं व ग्रामीणों ने नाटी डाल कर माहौल को बनाया खुशनुमा

HNN / तपेंद्र ठाकुर, पांवटा

पांवटा साहिब विधानसभा के अंतर्गत ग्राम नघेता में रविवार को कांग्रेस छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन सरकारी विद्यालय मैदान में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग उपस्थित रहे। आयोजन की शुरुआत में जनता द्वारा चौधरी किरनेश जंग का फूल मालाओं से जोरदार भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान चौधरी किरनेश जंग के समर्थन में नारेबाजी की गई साथ ही युवाओं व ग्रामीणों ने नाटी डाल कर माहौल को खुशनुमा बना दिया।

कार्यक्रम शुरू करते हुए एनएसयूआई के छात्रों द्वारा बैज लगा कर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात छात्र छात्राओं द्वारा नाटी, पंजाबी डांस, हरियाणा के गानों पर डांस कर प्रस्तुति दी। प्रस्तुति के बाद विभिन्न नए पुराने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान टोपी व शॉल देकर किया गया। सम्मान समारोह के बाद मुख्य अतिथि चौधरी किरनेश जंग ने सभी को बूढ़ी दीवाली की बधाई देकर संबोधन शुरू किया एवं अपने संबोधन में कांग्रेस के कार्यकाल में किए गए अनेकों विकास कार्यो द्वारा अवगत करवाया।

चौधरी किरनेश जंग ने आगामी चुनावों के लिए कमर कस लेने का आवाहन जनता से किया एवं एकजुट रहने के लिए जनता से कहा एवं भरोसा दिलाया कि कांग्रेस सरकार आने पर कोई भी कसर जनता के विकास के लिए नही छोड़ी जाएगी। तत्पश्चात मंडल अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार के ऊपर बेरोजगारी, खराब स्वास्थ्य व्यवस्था, टूटी सड़के, लचर कानून व्यवस्था व बढ़ती महंगाई को लेकर हमला बोला और आगामी चुनावों में भाजपा को सत्ता से खदेड़ फेकने के लिए जनता से आवाहन किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक किरनेश जंग, मंडल अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, आंजभोज जॉन अध्यक्ष हृदयराम चौहान, संतराम चौहान, देवराज नेगी, सुमेर चंद, सुनीता प्रधान, राकेश प्रधान, मंडल सोशल मीडिया अध्यक्ष एडवोकेट विवेक धीमान, युवा कांग्रेस मंडल उपाध्यक्ष मोहब्बत अली, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष रजत भारद्वाज, तनुज, मीनाक्षी, सिमरन, विकास, विनीता आदि कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।


Notice: Undefined index: results in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-content/themes/newsup/functions.php on line 282
The short URL is: