चौगान मैदान नाहन में आयोजित होगी क्रिकेट और कबड्डी प्रतियोगिता…

BySAPNA THAKUR

Nov 30, 2021

HNN/ नाहन

खेलेगा युवा तो नशे से बचेगा युवा थीम के साथ खिलाड़ियों को नाहन के इतिहासिक मैदान में आमंत्रित किया जाएगा। चाइल्ड हेल्थ एंड विमेंस वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। युवाओं को नशे से बचाने और खेल को निहारने के उदेश्य से नाहन चौगान मैदान सोसाइटी द्वारा क्रिकेट और कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि इस प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग लेगा जिसने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाई हो। खेल के माध्यम से कोरोना वैक्सीन लगाने के बारे में लोगों और खिलाडियों को जागरूक किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को खेल के प्रति जागरूक करना है।

खेल के आयोजक विनय छींटा ने बताया कि इस खेल संगम में दो खेलो को इस बार शामिल किया गया है। इसमें क्रिकेट और कबड्डी खेल को नाहन के चौगान मैदान में खेलाया जाएगा। क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 41 हजार दिया जाएगा।

जबकि कबड्डी की विजेता टीम को 21 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार प्रतियोगिता का टाइटल रहेगा खेलेगा युवा तो नशे से बचेगा। इस खेल प्रतियोगिता में उसी खिलाड़ी की एंट्री होगी जिसने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाई होगी।


Notice: Undefined index: results in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-content/themes/newsup/functions.php on line 282
The short URL is: