una

चौकीमन्यार कॉलेज में महिला सशक्तिकरण पर विशेष शिविर, छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने पर जोर

By हिमांचलनाउ डेस्क नाहन Published: 13 Nov 2025, 6:04 PM | Updated: 13 Nov 2025, 6:05 PM 0 min read

चौकीमन्यार कॉलेज : महिला सेल द्वारा आयोजित इस शिविर में छात्राओं को अधिकार, शिक्षा और आत्मनिर्भरता से जुड़ी अहम जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमताओं को बढ़ावा देना रहा।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

महिला सेल द्वारा विशेष शिविर, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
उप तहसील जोल और ग्राम पंचायत चौकीमन्यार के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में महिला सेल द्वारा “महिला सशक्तिकरण” विषय पर विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य समाज में समानता, सम्मान और महिलाओं की स्थिति को मजबूत करना रहा। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया।

अध्यापक वर्ग की उपस्थिति, महिला अधिकारों पर विस्तृत चर्चा
कार्यक्रम में डॉ. सुमन डोगरा ने महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और आत्मनिर्भर बनने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। महिला सेल की अध्यक्ष प्रो. कविता ने अपने संदेश में शिक्षा को महिला सशक्तिकरण की आधारशिला बताया। कार्यक्रम में प्राध्यापक प्रो. कविता कौशल, डॉ. रामकुमार, प्रो. नवीन शर्मा सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।