HNN / शिमला
अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस नेताओं से शिमला नगर निगम चुनावों में एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरने को कहा है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में चार उप चुनावों से कांग्रेस की जीत का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह अब टूटना नही चाहिए। शुक्ला ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव कांग्रेस के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि इस साल के अंत मे प्रदेश विधानसभा चुनाव भी होने है, इसके बाद इन चुनावों की तैयारियों में भी सभी नेताओं को जुटना है और पार्टी की जीत सुनिश्चित करनी है। शुक्ला ने कहा शिमला नगर निगम चुनावों में पार्टी के उन ऊर्जावान, कर्मठ पार्टी नेताओं को उतारा जाना चाहिए जो लोगों के बीच अपनी मजबूत पकड़ रखते हो। उन्होंने कहा कि जिस भी पार्टी नेता व पदाधिकारी को इन चुनावों में कोई जिम्मेदारी मिलती है, उसे उन्हें पूरी निष्ठा से निभाना होगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group