लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चिट्टे की सप्लाई करने वाले दो नाइजीरियन गिरफ्तार

SAPNA THAKUR | 3 अप्रैल 2022 at 1:55 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू

कुल्लू पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई करने वाले दो नाइजीरियन को दिल्ली से गिरफ्तार करने में एक बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों 31 वर्षीय टोचुकवू और 29 वर्षीय सौनेड के कब्जे से पुलिस द्वारा 23 ग्राम चिट्टा भी बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां पर उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

जानकारी अनुसार 24 मार्च को रामशिला में टीम ने दो लोगों से 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। इसके बाद इनमें से एक आरोपी को दिल्ली ले जाकर उसकी निशानदेही पर 2 नाइजीरियन मूल के व्यक्तियों को गिरफ्तार करके कुल्लू लाया गया है। बड़ी बात तो यह है कि यहां भी दोनों आरोपियों से चिट्टे की खेप बरामद हुई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें