लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चिट्टे की ओवरडोज लेना युवक को पड़ा महंगा, गई जान…

Ankita | 15 मई 2024 at 5:54 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में चिट्टे की ओवरडोज लेना एक युवक को महंगा पड़ गया। जिससे कि उसकी जान चली गई है। मृतक पहचान 27 वर्षीय संदीप पुत्र गुरमीत निवासी ठाकुरद्वारा तहसील इंदौरा के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। बता दें संदीप परिवार का इकलौता चिराग था और मजदूरी करता था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मिलवां स्थित सरकारी अनाज मंडी से कुछ ही दूरी पर एक शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और देखा कि मिलवां में एकांत जगह पर युवक का शव पड़ा हुआ था। शव के पास एक सीरिंज भी मिली है।

बताया जा रहा है कि कि संदीप नशे का आदी था, जिसकी मौत चिट्टे की ओवरडोज से हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के प्रभारी चमन कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]