HNN / सोलन
औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के साथ लगते गांव नरयाल में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि उन्हें अपनी मौत का भी भय नहीं है। यहां चोरों ने चलती बिजली की लाइन से तार चोरी कर लिया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब बिजली बोर्ड को फोन से सूचना मिली कि कुछ गांव में बिजली नहीं है।
जानकारी के अनुसार सहायक अभियंता जगदीश चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें फोन पर जानकारी मिली कि कुछ इलाकों में बिजली नहीं है। जब उन्होंने बोर्ड के कर्मचारियों को बिजली की सप्लाई ठीक करने भेजा तो वह दंग रह गए। उन्होंने देखा कि एलटी लाइन के थ्री फेज के दो स्पैन चोरी हो गए हैं और एक बिजली का खंभा भी सड़क पर गिरा पड़ा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इनकी कीमत बाजार में लगभग 94,000 रुपये आंकी गई है। डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इस वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात शख्स पुलिस की हिरासत में होंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





