HNN/ सोलन
कालका-शिमला हाइवे पर कोटी के समीप एक चलती कार में अचानक ही आग भड़क उठी। इस घटना से कार के मालिक को करीब 4.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित है। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, दो महिलाएं और तीन पुरुष चंडीगढ़ से कार में सवार होकर शिमला की तरफ आ रहे थे। इस दौरान कोटी गांव के समीप पहुंचते ही गाड़ी से धुंआ निकलना शुरू हो गया। यह देखकर जैसे ही गाड़ी में आग लगी सभी लोग बाहर निकल गए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिससे बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। घटना के बाद इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग परवाणू को दी। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। डीएसपी परवाणू प्रवण चौहान ने मामले की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





