लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चम्वोआ, चडोली के जंगलों में लगी आग, जंगली जानवर व वन संपदा को भारी नुकसान

PARUL | 14 मई 2024 at 9:32 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

वन परिक्षेत्र बंगाणा के जंगलों में आग ने ऐसा तांडव मचाया है कि करोड़ों की वन संपदा खाक हो चुकी है। वन भूमि में सड़के न होने के चलते अग्निशमन विभाग की गाड़ियां भी नहीं पहुंच सकती। ऐसे में एक ही तरीका है खुद ही आग को बुझाने का।

वन परिक्षेत्र बंगाणा के अधीन तलमेहडा से नलवाड़ी सड़क के मध्य गांव चम्वोआ, चडोली व ठठूंह के जंगल में पिछले दो दिनों से आग बढ़ गई है। आग की चपेट में आने से सैकड़ों जीव जंतु जलकर राख हो गए। इसके साथ ही वन संपदा को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

दो दिनों से धधक रही है आग

गौरलतब है कि वन परिक्षेत्र बंगाणा के अंतर्गत बीते दो दिनों से आग लगी हुई है। बीते सोमवार देर रात को गांव चडोली के रिहायशी घरों तक आग फैल गई थी, जिस पर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।

वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश जारी

जंगल में भड़की आग पर काबू पाने के लिए तलमेहडा बीट के बीओ विकास कौशल, वनरक्षक बृजेश राणा व उनकी टीम द्वारा पिछले दो दिनों से भड़की आग पर काबू पाने के लिए दिन-रात आग बुझाने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि वन विभाग के पास सीमित संसाधन होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो जाता है।

क्या कहते हैं वन परिक्षेत्र बंगाणा के रेंज ऑफिसर

इस संदर्भ में बन परिक्षेत्र बंगाणा के रेंज ऑफिसर अंकुश आनंद का कहना है कि हर क्षेत्र में वन विभाग की टीमें गठित की गई है। अगर मई या जून महीने में जंगल या उसके आसपास कोई भी व्यक्ति आग लगाता हुआ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]