HNN/ चंबा
जिला चंबा में भरमौर-पठानकोट हाइवे पर देवीदेहरा के पास पंजाब के गुरदासपुर के एक व्यक्ति को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी की पहचान लव कुमार गुरदासपुर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने देवीदेहरा के पास के व्यक्ति को बैठे हुए देखा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पुलिस को देखकर वह घबरा गया। जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 3.60 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। लिहाज़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी हेमंत ठाकुर ने की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





